बहराइच: मटेरा में आज हुआ रावण के पुतले का दहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। मटेरा के रामलीला मैदान में शनिवार को रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान आतिशबाजी से मैदान गूंज उठा। रामलीला मैदान में पुलिस द्वारा कडी सुरक्षा के बंदोबस्त किया गया था। दशहरा के दिन मूसलाधार बारिश हो रही थी। जिसके चलते मटेरा में रावण का पुतला दहन नहीं हो सका …

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। मटेरा के रामलीला मैदान में शनिवार को रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान आतिशबाजी से मैदान गूंज उठा। रामलीला मैदान में पुलिस द्वारा कडी सुरक्षा के बंदोबस्त किया गया था। दशहरा के दिन मूसलाधार बारिश हो रही थी। जिसके चलते मटेरा में रावण का पुतला दहन नहीं हो सका था।

शनिवार को धूप निकलने पर मटेरा के रामलीला मैदान में रावण के पुतला का दहन हुआ। भगवान राम के बाण चलाते ही रावण का पुतला धू-ंउचयधू कर जलने लगा। उपस्थित लोग भगवान श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। लोगों की काफी भीड रही। वहीं मटेरा थाने के प्रभारी निरीक्षक रामदवन मौर्य के निर्देश पर पुलिस की कडी सुरक्षा व्यवस्था रही। आयोजक समिति के अमरीश मित्तल, विकास, अमरजीत सिंह, लखबीर सिंह, कार्यक्रम संचालक आयुष अग्रवाल और अवधेश शर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: कुमाऊं के अपराधियों की कुंडली होगी तैयार, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ की हो रही शुरुआत

संबंधित समाचार