बरेली: मानकों के विपरीत हैंडलिंग और परिवहन के ठेके फर्मों को देने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में धान खरीद को हैंडलिंग व परिवहन के लिए हुए ठेके में मानकों के विपरीत प्रक्रिया अपनाने का आरोप लग रहा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। पीलीभीत के कलीनगर निवासी पवन दीप सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की अपनी शिकायत में बताया कि कई फर्मों से अनुचित …

बरेली, अमृत विचार। जिले में धान खरीद को हैंडलिंग व परिवहन के लिए हुए ठेके में मानकों के विपरीत प्रक्रिया अपनाने का आरोप लग रहा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। पीलीभीत के कलीनगर निवासी पवन दीप सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की अपनी शिकायत में बताया कि कई फर्मों से अनुचित लाभ लेकर मानकों के विपरीत ठेके दे दिए गए।

ये भी पढ़ें – 36वां रोटरी क्लब बरेली साउथ का विराट दशहरा मेला संपन्न

उन्होंने बताया कि हैंडलिंग व परिवहन कार्य के लिए एक ही टेंडर निकाला गया और बरेली में एक ही टेंडर को हैंडलिंग एवं परिवहन कार्य अलग-अलग निविदाएं स्वीकृत कर दी गईं। जबकि हैंडलिंग एवं परिवहन कार्य के लिए एक ही निविदा मांगी गई थी। जिस पर अलग-अलग निविदाएं स्वीकृत कर दी गईं। इतना ही नहीं कई बोगस शर्तें टेंडर फार्म पर लिखीं। जिसमें से एक शर्त में ठेकेदारों द्वारा ठेका डालने की बात की गई।

जबकि ट्रकों में भी कई शर्तें रखी गईं। मगर इन बातों को दरकिनार करते हुए पसंदीदा लोगों का टेंडर फार्म स्वीकार किया गया। जबकि सरकार ई-टेंडरिंग इसलिए कराती है ताकि अधिक से अधिक लोग भाग ले सके। पूरे मामले में शिकायतकर्ता ने कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें – बरेली: बारिश के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी के रास्तों पर जलभराव

संबंधित समाचार