उन्नाव: युवती को भगाने के आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में खाया जहर, परिजनों ने लगाया आरोप
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में युवती को भगाने के आरोप मे पकड़ कर लाए गए युवक ने हवालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगाड़ते ही पुलिस के हाथपांव फूल गए। आनन फानन उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर देख वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया …
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में युवती को भगाने के आरोप मे पकड़ कर लाए गए युवक ने हवालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगाड़ते ही पुलिस के हाथपांव फूल गए। आनन फानन उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर देख वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। वही अस्पताल पहुचे परिजनों ने पुलिस पर जहर देने के गम्भीर आरोप लगाए है।
वहीं एसपी उन्नाव ने सीओ हसनगंज को मामले की जांच करने के सख्त निर्देश दिए है। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के पिता ने सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पीखी गांव निवासी अवधेश पर बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। युवती ने पुलिस को दिए गए बयान में स्वेच्छा से जाने की बात कही।
उधर नामजद युवक को हिरासत मे लेकर पुलिस ने आरोप तय न होने के बाद भी उसे हवालात में बंद रखा। शनिवार देर शाम अवधेश ने हवालात में ही जहर निगल लिया। हालत बिगड़ती देख पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन कानपुर हैलट लेकर चले गए । कोतवाली प्रभारी राजेश ने बताया कि युवक ने जहर खाया है उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: नहर में मिला युवती का शव, कमर में दुपट्टे से बंधी थी माता की मूर्ति
