ठाकुरद्वारा क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, 2 लोगों को किया घायल
मुरादाबाद/ ठाकुरद्वारा/ अमृत विचार। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार सुबह तेंदुआ घुस आया और लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर तमाम ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने तेंदुआ को हिम्मत कर घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें तेंदुआ घायल हो गया। सूचना पर …
मुरादाबाद/ ठाकुरद्वारा/ अमृत विचार। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार सुबह तेंदुआ घुस आया और लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर तमाम ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने तेंदुआ को हिम्मत कर घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें तेंदुआ घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई।
शनिवार की सुबह नगर के मोहल्ला बहेड़ा वाला में उस समय अफरा तफरी मच गई जब मोहल्ले के ही निवासी मुर्तजा पुत्र सहार अली के घर मे घुसे तेंदुए ने मुर्तजा और उसकी वृद्ध मां पर हमला कर दिया। वह गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हमले से घबराएं घर के लोगों के शोर-शराबे से मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और तेंदुए को घेरने का प्रयास शुरू कर दिया। तेंदुआ घर से निकालकर पास ही स्थित कब्रस्तान में झाड़ियों में जा छिपा। जहां भीड़ ने उसे घेर लिया और लाठी डंडों से उसे पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया।
उधर तेंदुए के हमले में घायल ग्रह स्वामी व उसकी मां को लहलुहान हालत में नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन्हें घर वापस भेज दिया। घटना की सूचना पर लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुचीं वन विभाग की टीम ने पिंजरा मंगवा कर तेंदुए को उपचार के लिए पशु चिकित्सा लय भिजवा दिया। जहां बाद में प्राथमिक उपचार के बाद तेंदुए को वन विभाग की चौकी पर भिजवाया गया।
