वाराणसी: छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो बनाने वाले गिरफ्तार
वाराणसी, अमृत विचार। जिले में पेइंग गेस्ट हाउस में रहने वाली छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो बनाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिगरा पुलिस ने बताया कि आरोपी गेस्ट हाउस मालिक प्रदीप यादव और मैनेजर राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, कार्रवाई के क्रम में …
वाराणसी, अमृत विचार। जिले में पेइंग गेस्ट हाउस में रहने वाली छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो बनाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिगरा पुलिस ने बताया कि आरोपी गेस्ट हाउस मालिक प्रदीप यादव और मैनेजर राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, कार्रवाई के क्रम में अब जेपी गेस्ट हाउस का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
बता दें कि गेस्ट हाउस में छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया था। छात्राओं को पता चला तो उनके हंगामा करने पर पहुंची सिगरा पुलिस ने गेस्ट हाउस के सीसीटीवी डीवीआर को कब्जे में लिया। डीवीआर खंगालने पर आरोपों की पुष्टि हुई।
ये भी पढ़ें-रुड़की: साध्वी मैत्री का तलवार लहराते और हवाई फायर करते वीडियो वायरल, जांच शुरू
