यूपी बोर्ड : नौवीं-12वीं के विद्यार्थियों की नामावली का संकलन 11 अक्टूबर से होगा शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शिक्षण संस्थानों को 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की नामावली का सत्यापन कार्य सोमवार तक पूरा करना होगा। क्योंकि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मंगलवार से नामावली संकलन कार्य शुरू होगा। नामावली जमा करानी की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर निर्धारित है। माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिले में 438 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शिक्षण संस्थानों को 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की नामावली का सत्यापन कार्य सोमवार तक पूरा करना होगा। क्योंकि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मंगलवार से नामावली संकलन कार्य शुरू होगा। नामावली जमा करानी की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर निर्धारित है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिले में 438 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में लगभग 90 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड ने परीक्षार्थियों की नामावली भेजी है। जिसमें परीक्षार्थी का अनुक्रमांक जारी कर दिया गया है। यह नामावली बोर्ड से इसलिए उपलब्ध होती है कि कॉलेज छात्र-छात्राओं का नाम. पिता का नाम. विषय. जन्मतिथि आदि का ठीक से मिलान कर लें। नामावली जमा कराने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है।

अग्रिम पंजीकरण की नियमावली जमा कराने के लिए सभी कॉलेजों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसमें कोताही बरतने वाले कॉलेज प्रबंधकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।– डॉ. अरुण कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘महर्षि वाल्मीकि के बताए आदर्शों पर चलकर समाज को मजबूत करें’

संबंधित समाचार