बाराबंकी: महिला जेई की माप पुस्तिका जमा न करने पर अवर अभियंता क्रोधित
अमृत विचार बाराबंकी। अवर अभियंता शिव कुमारी द्वारा हैदरगढ़ ड्रेन की सफाई व अन्य कराए गए कार्यों की माप पुस्तिका व लेवल बुक ना जमा करने का मामला अब मुद्दा बन गया है। इस मामले को लेकर अवर अभियंता सहायक अभियंता पंचम हैदरगढ़ संजय गुप्ता के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। आरोप है कि महिला …
अमृत विचार बाराबंकी। अवर अभियंता शिव कुमारी द्वारा हैदरगढ़ ड्रेन की सफाई व अन्य कराए गए कार्यों की माप पुस्तिका व लेवल बुक ना जमा करने का मामला अब मुद्दा बन गया है। इस मामले को लेकर अवर अभियंता सहायक अभियंता पंचम हैदरगढ़ संजय गुप्ता के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। आरोप है कि महिला जेई को सहायक अभियंता व अन्य लोगों द्वारा लाग बुक दी ही नहीं गई हैं। वे सहायक अभियंता पर कागज जमा करने जाने पर अभद्रता व प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा रही हैं ।
महिला जेई ने इसकी शिकायत अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड 28 हैदरगढ़ व अन्य उच्चाधिकारियों से की हैं। जब शिकायत करने के बाद भी सहायक अभियंता द्वारा कागज नहीं जमा किए गए तो खंडीय अध्यक्ष व सचिव को पत्राचार करके मदद मांगी। जिस पर डिप्लोमा संघ के खंडीय अध्यक्ष राकेश कुमार प्रजापति ने महिला की पीड़ा सुनी और उसके कागज माप पुस्तिका, लेवल बुक को सहायक अभियंता संजय गुप्ता द्वारा जब तक नहीं जमा किए जाते हैं तब तक आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए उसे आश्वासन दिया गया है।
खंडीय अध्यक्ष राकेश कुमार प्रजापति का कहना है कि 7 अक्टूबर 20 22 को साथी अवर अभियंता शिव कुमारी के मामले को लेकर सबडिवीजन हैदरगढ़ पर सांकेतिक धरना दर्जनों पदाधिकारी साथियों के संग दिया गया था बताया की 11 अक्टूबर को हम लोगों का लखनऊ मंडल महासंघ में अधिवेशन है।
वही शिव कुमारी जी का अवर अभियंता संघ के पदाधिकारियों के समक्ष प्रकरण रखा जाएगा ।उसके बाद जो प्रस्ताव पारित किया जाएगा उसी के अनुरूप धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस संबंध में शारदा सहायक खंड 28 हैदरगढ़ के सहायक अभियंता संजय गुप्ता का कहना हैं कि मैंने लाग बुक के बगैर शिव कुमारी जेई द्वारा माप पुस्तिका व लेवल बुक जमा करने का मार्गदर्शन के लिए पत्राचार अधिशासी अभियंता खंड 28 हैदरगढ़ नवनीत कुमार व विभाग के उच्चाधिकारियों को कर चुका हूं लेकिन अभी तक उनका मुझे मार्गदर्शन नहीं प्राप्त हो चुका है ऐसे में मैं कैसे मैं बगैर लाग बुक के अधूरे कागज शिवकुमारी जेई के जमा कर लूं। उन्होंने अभद्रता व प्रताड़ना का आरोप निराधार बताया।
यह भी पढ़ें… बाराबंकी: पैमाइश करने गई टीम के सामने ही दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
