रायबरेली: पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बींझ मजरे गोझरी गाँव में रविवार की सुबह गांव के बाहर बाग में एक 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में इमली के पेड़ से लटकता मिला है। जानकारी होने पर युवक के परिवारजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के …

रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बींझ मजरे गोझरी गाँव में रविवार की सुबह गांव के बाहर बाग में एक 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में इमली के पेड़ से लटकता मिला है। जानकारी होने पर युवक के परिवारजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या करके शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।

रविवार की सुबह क्षेत्र के बींझ मजरे गोझरी गाँव निवासी श्यामू(30 वर्ष) पुत्र रामकुमार का शव गाँव के बाहर मुन्नू महराज की बाग में इमली के पेड़ से फांसी पर लटकता  पाया गया। सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए बाग की तरफ गए तब घटना की जानकारी हुई। जानकारी होने पर परिवारजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने गांव के कुछ लोगों पर अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।घटना की खबर फैलते ही बाग में खासी भीड़ जमा हो गई।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरा और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।थानाध्यक्ष देेेवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या ही प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: विसर्जन के दिन कमर में मां की मूर्ति बांध की थी खुशबू ने आत्महत्या?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका