रायबरेली: मनोरोगी की ट्रेन से कटकर मौत , परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। मानसिक बीमार एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह हादसा कानपुर ऊंचाहार रेलखंड पर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कनहा के पास हुआ है। रविवार …

अमृत विचार, रायबरेली। मानसिक बीमार एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह हादसा कानपुर ऊंचाहार रेलखंड पर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कनहा के पास हुआ है।

रविवार की सुबह अंबाला से चलकर प्रयागराज जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन के सामने लेटकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी पहचान कराने का प्रयास किया तो उसकी पहचान आजाद (20 वर्ष) पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी गांव पूरे लाल जी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्वजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से काफी से समय से बीमार था। रविवार की सुबह घर में बिना किसी को कुछ बताए निकल आया था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। मृत युवक मानसिक बीमार था। मृतक की मां राजकली बेटे की मौत के कारण काफी सदमे में बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें… रायबरेली: पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

संबंधित समाचार