अयोध्या: अम्मा जी मंदिर के धार्मिक अनुष्ठान में 12 को आएंगे सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा बुधवार को प्रस्तावित है। वह ऋण मोचन घाट स्थित अम्मा जी मंदिर के धार्मिक समारोह में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री छठे दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। दक्षिण भारतीय शैली के बने अम्मा जी मंदिर का हाल ही में जीर्णोद्धार हुआ है। 28 …

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा बुधवार को प्रस्तावित है। वह ऋण मोचन घाट स्थित अम्मा जी मंदिर के धार्मिक समारोह में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री छठे दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। दक्षिण भारतीय शैली के बने अम्मा जी मंदिर का हाल ही में जीर्णोद्धार हुआ है। 28 अगस्त को 5 दिवसीय समारोह में इसका शिलान्यास किया गया।

मंदिर में आदि रामानुजाचार्य भगवान की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यह प्रतिमा 11 अक्टूबर को स्थापित होगी। इसका अभिषेक 12 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें सीएम योगी शामिल होंगे। इस दौरान एक घंटे तक मुख्यमंत्री अयोध्या में रहेंगे। लता मंगेशकर चौक के लोकार्पण के समय सीएम ने अयोध्या में रामानुजाचार्य की प्रतिमा की स्थापना की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें:-महर्षि वाल्मीकि ने ही हम सबको भगवान राम के साथ साक्षात्कार कराया: सीएम योगी

संबंधित समाचार