अयोध्या: बारिश में ढहा गरीब का आशियाना, खुले में रहने को मजबूर परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटरंगा, अयोध्या। बारिश के कारण विकासखंड मवई के ग्रामसभ रामपुर गोदारा गांव में एक गरीब मजदूर का आशियाना ढह गया। घर गिरने के कारण मजदूर का परिवार खुले में रहने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवार ने घर गिरने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी, पर अभी तक किसी भी अधिकारी ने कोई सुधि नहीं ली …

पटरंगा, अयोध्या। बारिश के कारण विकासखंड मवई के ग्रामसभ रामपुर गोदारा गांव में एक गरीब मजदूर का आशियाना ढह गया। घर गिरने के कारण मजदूर का परिवार खुले में रहने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवार ने घर गिरने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी, पर अभी तक किसी भी अधिकारी ने कोई सुधि नहीं ली है।

पीड़ित दीनाराम का कहना है कि उसका परिवार कच्चे घर में रहता था और वह लखनऊ में मजदूरी कर अपने परिवार को भरण पोषण करता है। उसका कहना है कि बारिश के चलते उसका कच्चा घर गिर गया, जिसके कारण उसका परिवार अब आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

उसका आरोप है कि हल्का लेखपाल से लेकर अन्य अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है लेकिन अभी तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। उप जिलाधिकारी रुदौली स्वप्निल यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है, जांच के लिए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। गरीब परिवार को आपदा प्रबंधन की ओर से अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार