इटावा: विदेशी पर्यटको की पंसदीदा बनती जा रही है इटावा सफारी पार्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। चंबल की बदनाम छवि बदलने के इरादे से उत्तर प्रदेश के इटावा में स्थापित लायन सफारी पार्क विदेशी पर्यटकों पंसदीदा बनती जा रही है । इटावा सफारी पार्क के उपनिदेशक अरूण कुमार सिंह बताते है कि आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास ब्रिटिश दंपति इटावा सफारी पार्क दीदार करने के लिए …

अमृत विचार, इटावा। चंबल की बदनाम छवि बदलने के इरादे से उत्तर प्रदेश के इटावा में स्थापित लायन सफारी पार्क विदेशी पर्यटकों पंसदीदा बनती जा रही है । इटावा सफारी पार्क के उपनिदेशक अरूण कुमार सिंह बताते है कि आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास ब्रिटिश दंपति इटावा सफारी पार्क दीदार करने के लिए पहुंच गये। उन्हे सफारी के नियमानुसार सफारी का भ्रमण कराया गया। 52 साल के पॉल माइकल पीटर्स अपनी 50 साल की पत्नी लुइस जेन पीटर्स के साथ इटावा सफारी पार्क पहुंचे ।चंबल सफारी के संचालक आर.पी.सिंह बताते है कि करीब 15 दिन के भारत भ्रमण पर आए ब्रिटिश दंपति ने शेरो को निहारने की इच्छा जाहिर की थी इसी के तहत सफारी के गाइड गजेंद्र सिंह के जरिये दपंति को सफारी भेजा गया । करीब दो घंटे इटावा सफारी का भ्रमण करने के बाद ब्रिटिश दंपित आगरा वापस लौट गये ।

ब्रिटिश दंपित के हवाले से सिंह ने बताया कि इटावा सफारी का भ्रमण करने के बाद दंपित बेहद प्रसन्नचित नजर आये है ।
25 नंबवर 2019 को शुभारंभ के बाद लगातार देशी-विदेशी पर्यटको के इटावा आने का सिलसिला लगातार चल रहा है । 26 नंबवर 2019 को जर्मन युगल आये और उसके बाद तीन जापानी पर्यटको की आमद ने सफारी की लोकप्रियता को बढ़ाया, लेकिन 11 सितंबर 2021 को एक साथ 21 अमरीकी पर्यटको ने सफारी प्रबंधन को गदगद कर दिया । उसके बाद दो और तीन और अमरीकी पर्यटक इटावा सफारी भ्रमण करने पहुंचे ।

इटावा सफारी पार्क की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसके चलते विदेशी लोग भी यहां आ रहे हैं । विदेशी पर्यटक भालू सफारी, हिरण सफारी तथा एंटीलोप सफारी देख कर बेहद खुश होते है ।गौरतलब है कि सपा सरकार में बने इटावा सफारी पार्क का उद्धघाटन एक जून 2017 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था ,लेकिन आम पर्यटकों के लिए 25 नम्वबर 2019 को शुभारंभ किया गया था। चंबल के बीहड में स्थापित इस सफारी की लोक प्रियता लगातार बढ़ रही है और देशी पर्यटको के साथ साथ विदेशी पर्यटक सफारी में वन्य जीवों का दीदार करने पहुंच रहे है ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के नई दिल्ली मुख्यालय मे कार्यरत विक्टर डेल, एमिया फोकेश तथा जूलिया डेल इटावा सफारी पार्क देख इसकी मुक्त कंठ से सराहना कर चुके है । सफारी पहुंचने पर इन पर्यटकों ने भालू सफारी, हिरण सफारी तथा एंटीलोप सफारी देखी। पयर्टको ने इटावा सफारी पार्क की बनावट के साथ ही यह की भौगोलिक स्थिति को भी सराहा और कहा कि यह बिल्कुल जंगल में होने का एहसास कराने वाला है । वन्यजीवों को देखकर भी लोग काफी प्रसन्न नजर आए ।

21 अमरीकी पर्यटको को इटावा सफारी पार्क लाने वाले 71 साल के डा.फ्रेजीयर ने विजटर बुक मे सफारी के निर्माण से लेकर व्यवस्था के साथ साथ बेहतर प्रबंधन के बारे मे शानदार शब्दो को उल्लेख करते हुए पर्यटको को सफारी आने के लिए संदेश भी दिया। सैलानी सफारी पार्क की भव्यता से काफी खुश थे। पर्यटको का कहना था कि यहां आकर ऐसा लगता है कि जैसे वो अफ्रीका की सफारी में हैं और ग्रीनरी यहॉ बहुत है ,प्रदूषण भी नहीं है ।

इटावा सफारी पार्क के उप निदेशक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि आगरा के करीब होने के कारण इटावा सफारी पार्क का महत्व अपने आप में बढ़ा है। सफारी पार्क का आकर्षण पर्यटकों के लिए लगातार बढ़ रहा है।कुख्यात डाकुओं की शरणस्थली के रूप में बदनाम रही चंबल घाटी को पर्यटकों के लिए आबाद करने की मंशा के तहत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने 2003 में इस प्रोजेक्ट की शुरूआत कराई थी ,लेकिन 2007 में प्रदेश में मायावती ने सत्ता में आते ही इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। उसके बाद इटावा को पर्यटन मानचित्र पर लाने की गरज से बीहड़ में लायन सफारी की स्थापना की रूपरेखा शुरू कराई। रूपरेखा का ही नतीजा आज बीहड मे स्थापित सफारी भव्य रूप मे दिखाई दे रहा है ।

सामजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा सफारी पार्क का निर्माण मई 2012 में शुरू हुआ था। यह करीब 350 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। इटावा को पर्यटन मानचित्र पर लाने की गरज से बीहड़ में लायन सफारी की स्थापना की रूपरेखा शुरू कराई थी और आज बीहड मे स्थापित सफारी भव्य रही।

यह भी पढ़ें… इटावा में राम और रावण दल के बीच हुआ घमासान युद्ध, देखने के लिये उमड़ी भीड़

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव