इटावा: उपजिलाधिकारी नही खत्म करा सकीं हड़ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसवन्तनगर, अमृत विचार, इटावा। नगर पालिका जसवंत नगर के हड़ताली कर्मियों से वार्ता करने और हड़ताल खत्म कराने पहुंचीं पहुंचीं एसडीएम रितुप्रिया को लगातार 2 घंटे कर्मियों और निकाय नेताओं से वार्ता करने के बाद भी। हड़ताल खत्म करवाने में सफलता नहीं मिली। उन्होंने पालिका इओ रामेंद्र सिंह तथा पालिका अध्यक्ष को भी हड़तालियों से …

जसवन्तनगर, अमृत विचार, इटावा। नगर पालिका जसवंत नगर के हड़ताली कर्मियों से वार्ता करने और हड़ताल खत्म कराने पहुंचीं पहुंचीं एसडीएम रितुप्रिया को लगातार 2 घंटे कर्मियों और निकाय नेताओं से वार्ता करने के बाद भी।

हड़ताल खत्म करवाने में सफलता नहीं मिली। उन्होंने पालिका इओ रामेंद्र सिंह तथा पालिका अध्यक्ष को भी हड़तालियों से वार्ता को बुलाया।मगर एक महीने की ही तनख्वाह अभी देने पर वार्ता सफल न हो सकी। वार्ता के समय पूर्व सभासद राजीव यादव ने जमकर कर्मचारियों की तरफ से पैरवी की गई।

कर्मचारी दो महीने की तनख्वाह और बोनस पर अड़े थे। कर्मचारियों के नेता राधा रमण और संरक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू ने बताया कि हड़ताल जारी रहेगी। हमारी एकता किसी भी कीमत पर नहीं टूटेगी जब तक कि हमारी जायज मांगों को माना नहीं जाएगा।

यह भी पढें.. अयोध्या: कुमारगंज में हिंसक जानवर ने तीन बकरियों का किया शिकार

संबंधित समाचार