मथुरा: बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर, फसलों का हुआ भारी नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रही। लगातार हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कृषि …

मथुरा, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रही। लगातार हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कृषि अधिकारी बारिश बंद होने के बाद नुकसान का आंकलन करेंगे। इधर, जिलाधिकारी ने बारिश के कारण होने वाले फसलों के नुकसान की जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। यहां किसान फसल नुकसान के सर्वे के लिए आवेदन कर सकता है।

ये भी पढ़ें- मथुरा: पुष्प वर्षा कर महर्षि सविता ऋषि की शोभायात्रा का किया स्वागत

शुक्रवार की रात को शुरू हुई बारिश रविवार को भी पूरे दिन हुई। लगातार हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इधर, बारिश के कारण तोरई, लोकी, धनिया, पालक जैसी सब्जी में नुकसान हुआ है। इसके अलावा सब्जी और धान की फसल में काफी नुकसान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा धान की फसल का नुकसान हुआ है। तीन दिन की बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने नुकसान के आंकलन के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम में किसान फसल नुकसान की जानकारी दे सकते हैं। सूचना के आधार पर किसान की फसल का सर्वे किया जाएगा और शासनादेश के अनुसार फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी अश्वनी सिंह ने बताया कि बारिश के कारण सब्जी और धान की फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में खरीफ की एक लाख 10 हजार हेक्टेयर भूमि में फसल होती है। बारिश बंद होने के बाद नुकसान का सर्वे किया जाएगा।

किसान इन नंबरों पर करें नुकसान की शिकायत
2974268, 0565-2974278, 0565-2974269, 0565-2974270, 0565-2974271, 0565-2974267, 0565-2979500, 0565-2979501, 0565-2979502 एवं 0565-2979503 पर प्रातः 10 से सांय पांच बजे तक आपदा लिपिक एवं आपदा विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मथुरा: हवन यज्ञ से वातावरण के साथ जातकों का अंतःकरण भी हो जाता है शुद्ध- ऋचा योगमई

संबंधित समाचार