शाहजहांपुर: प्रेम जाल में फंसाकर सहेली के भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। एक किशोरी सहेलियों से मिलने के लिए उसके घर पर गई। सहेली के भाई ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि परिवार वालों को बताया तो मूवी मोबाइल पर डालकर बदनाम कर देंगे। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। एक किशोरी सहेलियों से मिलने के लिए उसके घर पर गई। सहेली के भाई ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि परिवार वालों को बताया तो मूवी मोबाइल पर डालकर बदनाम कर देंगे। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: वित्त मंत्री ने 200 स्वच्छता कर्मियों को दिए ईएसआई कार्ड

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीया बेटी की दोस्ती गांव के एक युवक की दो बहनों से थी। उसकी बेटी सहेलियों से मिलने युवक के घर पर आती-जाती थी। फायदा उठाते हुए युवक ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने उसकी बेटी को धमकी दी कि यदि परिवार वालों को जानकारी दी तो मूवी वायरल करके समाज में बदनाम कर देंगे। उसकी बेटी को धमकाकर आरोपी बराबर दुष्कर्म करता रहा। इस घटना की जानकारी उसकी बेटी ने 9 जून 2022 को दी। वह आरोपी के घर पर शिकायत करने के लिए गया तो आरोपी के पिता ने उसे और उसकी बेटी को गालियां दी और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। वह अपनी पुत्री को लेकर थाने पर गया और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

आरोप है कि आरोपी व उसके पिता उसकी बेटी को 11 जून को पकड़कर ले गए और सादे स्टांप पेपर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। सीओ तिलहर ने बताया कि बाप-बेटे के खिलाफ दुष्कर्म आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसकी विवेचना की जा रही है। पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए टीम तैयार

संबंधित समाचार