बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए अंधेरे में तीर चला रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। 48 घंटे के भीतर राजधानी में चोरी और लूट की घटनाएं सामने आई हैं। चिनहट थानाक्षेत्र अन्तर्गत बदमाशों ने एक परिवार को गन प्वांइट पर लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वहीं शनिवार की देर शाम बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में घुसकर गहनों से भरा बैग पार कर दिया था। दोनों …

अमृत विचार, लखनऊ। 48 घंटे के भीतर राजधानी में चोरी और लूट की घटनाएं सामने आई हैं। चिनहट थानाक्षेत्र अन्तर्गत बदमाशों ने एक परिवार को गन प्वांइट पर लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वहीं शनिवार की देर शाम बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में घुसकर गहनों से भरा बैग पार कर दिया था। दोनों ही मामलों में पुलिस खाली हाथ है।

बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। हालांकि, चिनहट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं। इन टीमों को कुछ अहम सुराग मिला रहा है। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार कर दोनों ही मामलों का पर्दाफाश करेगी।

गौरतलब है बीते 07 अक्टूबर को बदमाशों ने बीआर दुबे एन्क्लेव निवासी चंचल गर्ग के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। भूतनाथ मार्केट में उनकी ज्वैलरी की दुकान है। जिस वक्त यह घटना हुई तो वह घर नहीं थे। घर पर उनकी पत्नी रिशू और बेटा ऋषि मौजूद था। उस समय बदमाशों ने दोनों को बंधक बना लिया था।

उनके गन प्वांइट पर लेने के बाद बदमाशों ने 35 हजार की नकदी समेत मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। उधर, कमता क्षेत्र में हनुमान मार्केट स्थित चोर राजन ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर शनिवार की रात जेवरों से भरा बैग लेकर भाग निकले थे। सराफा अविनाश ने बताया था कि वह बाराबंकी के कानून गोदान के रहने वाले हैं।

करीब तीन से साल से दुकान चला रहे हैं। रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक युवक दुकान में घुसा और जेवरों से भरा बैग लेकर बाइक स्टार्ट किए खड़े अपने साथी के साथ भाग निकला था। प्रभारी निरीक्षक चिनहट तेज बहादुर सिंह का कहना है कि दोनों ही मामलो में पुलिस सीसीटीवी में मिले फुटेज के आधार पर कई जगहों पर दबिश दे चुकी है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही बदमाश सलाखों के पीछे होंगे।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: राजधानी में दिनदहाड़े हुई नृशंस हत्याओं को भूली पुलिस, अब तक नहीं हो सका घटनाओं का खुलासा

संबंधित समाचार