उन्नाव के जेल परिसर में गिरी आकाशीय बिजली, बंदियों में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। यूपी के उन्नाव में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घर गिरी के हादसों में मौत की सूचनाये भी मिल रही है। वहीं रविवार देर रात जिला जेल परिसर में आकाशीय बिजली गिरने की सूचना से अफरातफरी मच गया। सूचना पर एसडीएम और सीओ जेल पहुंचे। …

उन्नाव। यूपी के उन्नाव में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घर गिरी के हादसों में मौत की सूचनाये भी मिल रही है। वहीं रविवार देर रात जिला जेल परिसर में आकाशीय बिजली गिरने की सूचना से अफरातफरी मच गया। सूचना पर एसडीएम और सीओ जेल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण कर जेलर से जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई थी। इसमें लिखा था कि जिला जेल परिसर में आकाशीय बिजली गिरने से बैरिक नंबर 12 के बाहर भगदड़ मच गई। इससे कई बंदी घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम सदर अंकित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष कुमार जिला जेल पहुंचे।

एसडीएम बोले-बंदियों के घायल होने की सूचना गलत
दोनों अधिकारियों ने जेल अधीक्षक राम शिरोमणि यादव के साथ बैरक में बंद कैदियों से जानकारी ली। पता चला कि जेल परिसर में एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से डाल टूट गई थी, जिसके कारण कैदियों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था। एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ की डाल टूटी है। बंदी के घायल होने की सूचना गलत है।

यह भी पढ़ें:-इटावा में आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत

संबंधित समाचार