इंग्लैंड के चैंपियन खिलाड़ी जैक चार्लटन का निधन, शोक में डूबा फुटबॉल वर्ल्ड
लंदन। इंग्लैंड के विश्व कप विजेता फुटबॉल खिलाड़ी जैक चार्लटन का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।चार्लटन के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “ जैक का निधन शुक्रवार को 85 वर्ष की आयु में हो गया। उनका निधन इंग्लैंड के नॉर्थम्बरलैंड में उनके पैतृक घर में हुआ। …
लंदन। इंग्लैंड के विश्व कप विजेता फुटबॉल खिलाड़ी जैक चार्लटन का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।चार्लटन के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “ जैक का निधन शुक्रवार को 85 वर्ष की आयु में हो गया। उनका निधन इंग्लैंड के नॉर्थम्बरलैंड में उनके पैतृक घर में हुआ। वह कई लोगों के लिए यारों का यार होने के अलावा प्यार करने वाले पति, पिता, दादा और पड़दादा थे।”
इंग्लैड टीम ने ट्वीट किया, ‘हम काफी दुखी हैं।’ उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 1966 विश्व कप फाइनल में वेम्बली स्टेडियम में अतिरिक्त समय के बाद जर्मनी को 4-2 से मात देकर विश्व चैंपियन बनना था। रक्षापंक्ति के खिलाड़ी चार्लटन ने 1966 में इंग्लैंड को विश्व कप विजेता बनने में अहम भूमिका निभाई थी।
We are devastated by the news that Jack Charlton, a member of our World Cup-winning team of 1966, has passed away.
Our deepest sympathies are with Jack’s family, friends and former clubs. pic.twitter.com/eSGjbOpo7Y
— England (@England) July 11, 2020
चेल्सी समेत फुटबॉल क्लबों ने दी श्रद्धांजलि
All of us at Chelsea send our condolences to the family and friends of Jack Charlton, following today’s sad news. A true legend of the game and a great rival of ours. Here he is pictured at Stamford Bridge on England duty with his brother Bobby, in 1965. pic.twitter.com/xEzzsvFx7N
— Chelsea FC (@ChelseaFC) July 11, 2020
आयरलैंड ने पूर्व कोच को दी श्रद्धांजलि
The FAI is deeply saddened to learn of the death of Jack Charlton, the manager who changed Irish football forever.
Our thoughts are with Pat and the family at this sad time.#RIP pic.twitter.com/PonuRtW9fu
— FAIreland ⚽️?? (@FAIreland) July 11, 2020
बता दें कि इस टीम में उनके भाई बॉबी चार्लटन भी थे। उन्होंने 1965 से 1970 तक इंग्लैंड के लिए 35 मैच खेले और 1967 में वह इंग्लैंड के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए थे। उनका घरेलू करियर लीड्स के साथ 1952-73 तक चला था जिस दौरान उन्होंने रेकॉर्ड 773 मैच खेले।
वह 1969 में लीग खिताब सहित हर घरेलू खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। वह 1986 में आयरलैंड के कोच बने और उनकी देखरेख में टीम 1990 विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची।
