इटावा: नेता जी को अंतिम विदाई देने के लिए नेताओं का सैफई में लगा तांता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। आज सुबह समाजवादी नेता देश के पूर्व रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया उनकी अंतिम यात्रा को विदाई देने के लिए देशभर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का सैफई पहुंचना शुरू हो गया है। सैफई महोत्सव के पंडाल में कल मुलायम सिंह यादव …

अमृत विचार, इटावा। आज सुबह समाजवादी नेता देश के पूर्व रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया उनकी अंतिम यात्रा को विदाई देने के लिए देशभर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का सैफई पहुंचना शुरू हो गया है।

सैफई महोत्सव के पंडाल में कल मुलायम सिंह यादव का शव उनके अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। आज शव को सैफई में मुलायम सिंह यादव के आवास पर रखा जाएगा सैफई महोत्सव के मेला ग्राउंड में मुलायम सिंह यादव के शव को मुखाग्नि दी जाएगी। मेला ग्राउंड ने बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह यादव के अन्य परिजनों का भी समाधि स्थल है। उसी के पास में मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस समय घर पर मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव, राजपाल यादव मौजूद हैं मुलायम सिंह यादव के घर के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है। तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं का सैफई आना शुरू हो गया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सैफई आ रहे है।

यह भी पढ़ें… इटावा: उलमाए-इकराम की सरपरस्ती में अदब के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी

संबंधित समाचार