हजारीबाग में जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हज़ारीबाग। झारखंड के हज़ारीबाग जिले के उरीमारी आउट पोस्ट पुलिस ने सोमवार को झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न चौथे ने यहां बताया कि सूचना मिली कि गरसुल्ला पंचायत भवन के नजदीक कुछ लोग अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर …

हज़ारीबाग। झारखंड के हज़ारीबाग जिले के उरीमारी आउट पोस्ट पुलिस ने सोमवार को झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न चौथे ने यहां बताया कि सूचना मिली कि गरसुल्ला पंचायत भवन के नजदीक कुछ लोग अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ठिकाने पर छापेमारी की गयी।

ये भी पढ़ें- मणिपुर में असम राइफल्स ने किया चार उग्रवादी को गिरफ्तार

पुलिस देखते ही तीन लोग फरार हो गये जबकि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के है। ये लोग उरीमारी कोलियरी में दहशत फैलाने के लिए किसी घटना को अंजाम देने वाले थे। इनके पास से एक रिवाल्वर बरामद किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- अनंतनाग: मुठभेड़ के दौरान सेना का कुत्ता गंभीर रूप से घायल

 


संबंधित समाचार