तबादला : राजधानी में सात इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में बदलाव, दो लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । पुलिस आयुक्त एसबी शिरोडकर ने सोमवार को सात थाना प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल कर करते हुए गुडम्बा कोतवाली के प्रभारी कुलदीप सिंह गौर और गोसाईगंज प्रभारी विनय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें कि पुलिस आयुक्त ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक नागेश उपाध्यक्ष को अलीगंज प्रभारी …

अमृत विचार, लखनऊ । पुलिस आयुक्त एसबी शिरोडकर ने सोमवार को सात थाना प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल कर करते हुए गुडम्बा कोतवाली के प्रभारी कुलदीप सिंह गौर और गोसाईगंज प्रभारी विनय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

बता दें कि पुलिस आयुक्त ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक नागेश उपाध्यक्ष को अलीगंज प्रभारी बनाया है। जबकि अलीगंज कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार पांडे को गोसाईगंज कोतवाली की कमान सौंपी है। गोसाईंगज कोतवाली में तैनात निरीक्षक विनय सिंह को पुलिस लाइन रवाना किया गया है।

वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राम सिंह को विभूतिखंड कोतवाली का चार्ज सौंपा गया है। जबकि विभूतिखंड कोतवाली में तैनात निरीक्षक डॉ. आशीष कुमार मिश्र को बंथरा थाने की जिम्मदोरी दी गई है। इसके अलावा बंथरा कोतवाली के निरीक्षक सुखबीर सिंह भदौरिया को दुबग्गा थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विक्रम सिंह को कृष्णानगर कोतवाली की कमान दी गई है। जबकि कृष्णानगर प्रभारी अलोक कुमार राय को गुडंबा प्रभारी बनाया गया है। जबकि गुडंबा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह गौर को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: 13 जिला होमगार्ड्स कमांडेंट का स्थानान्तरण…जानें, कौन कहां गया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका