किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । दक्षिण जोन की मोहनलालगंज पुलिस ने गोसाईगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत दाऊद नगर निवासी बलदीप सिंह उर्फ बंटी सिंह की  गिरफ्तारी की है। आरोप है कि बलदीप सिंह 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया था। इसके बाद उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने बीते …

अमृत विचार, लखनऊ । दक्षिण जोन की मोहनलालगंज पुलिस ने गोसाईगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत दाऊद नगर निवासी बलदीप सिंह उर्फ बंटी सिंह की  गिरफ्तारी की है। आरोप है कि बलदीप सिंह 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया था। इसके बाद उसने किशोरी से दुष्कर्म किया।

जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने बीते 24 अगस्त को मोहनलालंगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।  पुलिस सूत्रों की मानें तो, पुलिस बलदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही थी। सोमवार का पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:- शाहजहांपुर: प्रेम जाल में फंसाकर सहेली के भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म

 

संबंधित समाचार