अयोध्या में सरयू ने धारण किया रौद्र रूप, 83 परिवार बाढ़ की चपेट में
अयोध्या। अयोध्या में सरयू खतरे के निशान से 73 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। हर घंटे 1 सेंटीमीटर बढ़ रहा है सरयू का जलस्तर। रुदौली के 2 गांव के 83 परिवार बाढ़ की चपेट में तो वही सोहावल तहसील के एक गांव में घुसा बाढ़ का पानी। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में तैनात। सरयू न …
अयोध्या। अयोध्या में सरयू खतरे के निशान से 73 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। हर घंटे 1 सेंटीमीटर बढ़ रहा है सरयू का जलस्तर। रुदौली के 2 गांव के 83 परिवार बाढ़ की चपेट में तो वही सोहावल तहसील के एक गांव में घुसा बाढ़ का पानी। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में तैनात।
सरयू न नदी से सटे हुए इलाकों में हड़कंप है। जगह जगह कटान से स्थिति भयावह हो गई है। निचले इलाकों में भारी बारिश से पानी भरा है।बाढ़ के खतरों के बीच दहशत में हैं लोग। केंद्रीय जल आयोग के अवर अभियंता अमन चौधरी ने बताया है कि आज प्रातः काल सरयू नदी खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर बह रही है ऊपर।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सियासी जमीन पर मुलायम की सदा रही पैनी नजर
