मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, ED ने जारी किया लुकआउट नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। ईडी ने मुख्तार अंसारी के बेटे व विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। ईडी की प्रयागराज यूनिट ने अब्बास अंसारी के खिलाफ यह लुकआउट नोटिस जारी किया है। बता दें कि …

प्रयागराज। पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। ईडी ने मुख्तार अंसारी के बेटे व विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। ईडी की प्रयागराज यूनिट ने अब्बास अंसारी के खिलाफ यह लुकआउट नोटिस जारी किया है।

बता दें कि लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद अब अब्बास अंसारी देश छोड़कर नहीं भाग सकेंगे। जबकि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी के खिलाफ पहले ही लुक आउट नोटिस जारी हो चुका है। इसके बाद अब देश के सभी एयरपोर्ट को लुक आउट नोटिस जारी होने की सूचना भेजी गई है।

फरार घोषित हो चुके हैं अब्बास
बता दें कि यूपी पुलिस अब्बास अंसारी को पहले ही फरार घोषित कर चुकी है। जबकि प्रवर्तन निदेशालय मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं ईडी ने कुछ दिनों पहले ही मुख्तार अंसारी के दिल्ली, लखनऊ और गाजीपुर समेत करीब दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसी मामले में मुख्तार अंसारी के परिवार के लोग भी जांच के जद में आए थे।

यह भी पढ़ें:-मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस दिलाने वाली डॉ. अलका राय पर लगा गैंगस्टर एक्ट, अस्पताल कुर्क

संबंधित समाचार