रामपुर : पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर (रामपुर),अमृत विचार। घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी को सोमवार रात गोली मारकर मौत घाट के उतार दिया। मृतका के भाई की ओर से कोतवाली में उसके पति के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दज कराई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया …

बिलासपुर (रामपुर),अमृत विचार। घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी को सोमवार रात गोली मारकर मौत घाट के उतार दिया। मृतका के भाई की ओर से कोतवाली में उसके पति के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दज कराई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र की रूद्र-चौकी के अंतर्गत आने वाले दिबदिबा का है।

उत्तराखंड राज्य के जिला उधमसिंहनगर के गदरपुर के रोशनपुर निवासी मृतका के भाई हरपाल सिंह ने बताया कि उसकी बहन मंजीत कौर का विवाह तहसील से सटे दिबदिबा गांव निवासी जयदीप सिंह से वर्ष-2012 की चार जुलाई को हुआ था। भाई के अनुसार, उसका जीजा का चाल-चलन ठीक नहीं था और आए दिन बदमाशी का रौब दिखाकर बहन  के साथ गाली-गलौज मारपीट करता था।

दर्ज एफआईआर में मृतका के भाई का कहना है कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे उसकी बहन ने उसे फोन कर उसके साथ मारपीट की शिकायत की थी। इस पर वह अपने केलाखेड़ा निवासी जीजा सतपाल सिंह व अपने तहेरे भाई हरदयाल सिंह के साथ रात रात साढ़े दस बजे उसके घर पहुंचा तो आरोपी जीजा बहन के साथ मारपीट कर रहा था। विरोध करने पर उक्त आरोपी ने क्षुब्ध होकर उसकी बहन को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।

इससे वहां चीख-पुकार मच गई। इतने में आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है, अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें : रामपुर: आजम खान के भड़काऊ भाषण मामले में सुनवाई टली

संबंधित समाचार