पौड़ी: 36वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पौड़ी, अमृत विचार। अहमदाबाद में 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पौड़ी की जूडो खिलाड़ी तैविथा तारियाल ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश की झोली में अभी तक 16 पदक आ चुके हैं। उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया …

पौड़ी, अमृत विचार। अहमदाबाद में 36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पौड़ी की जूडो खिलाड़ी तैविथा तारियाल ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश की झोली में अभी तक 16 पदक आ चुके हैं।

उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि जूडो खेल में एक और पदक लाकर तैविथा ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। बताया कि अभी तक प्रदेश के खिलाड़ी एक स्वर्ण, सात रजत और आठ कांस्य पदक जीत चुके हैं।

बताया कि खिलाड़ियों को राज्य सरकार से आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी दिलाने की अपील की गई है। तैविथा के पदक लाने पर डिप्टी सीडीएम महेंद्र लूंठी, कौशल किशोर सिंह, चंपा मटियाली, सुनीता पांडे, अल्पना त्यागी, कविता, राजन सिंह, दिनेश कुमार व सुरेश कुमार ने शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित समाचार