बहराइच: पिता को बैंक जाने से मना कर रहा था बेटा, नहीं माना तो फावड़ें से वार कर उतारा मौत के घाट
बहराइच। जिले के गंगापुर गांव निवासी युवक ने सोमवार को अपने पिता की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक बैंक से रूपया निकालने जा रहा था, जबकि बेटा विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर बेटे …
बहराइच। जिले के गंगापुर गांव निवासी युवक ने सोमवार को अपने पिता की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक बैंक से रूपया निकालने जा रहा था, जबकि बेटा विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। रूपईडीहा क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी ठगाई प्रसाद (83) पुत्र सुखनंदा सोमवार को परिवार के लोगों से वार्ता कर रहे थे।
वार्ता के दौरान ही परिवार के मामले को लेकर पुत्र सूरज लाल उर्फ सरदार से कहासुनी हुई। कहासुनी के दौरान ही पुत्र ने पिता ठगाई प्रसाद पर फावड़े से वार कर सिर अलग कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मंगलवार को नानपारा मार्ग स्थित सुमेरपुर मोड़ से सूरज लाल वर्मा को प्रभारी निरीक्षक के साथ उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, अश्विनी पांडेय, अजेश कुमार, अवधेश यादव, लक्ष्मण गौड़ और अतीक अहमद की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिता बैंक से रूपया निकालने जा रहे थे,जबकि वह मना कर रहा था। पिता के न मानने पर उसने फावड़े से काटकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें:-आगरा: जापानी पर्यटक से 23 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
