बरेली: जिला अस्पताल में भी कोरोना जांच की सुविधा, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जूम एप के जरिए जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए बनाई गई लैब (आरटीपीसीआर बीएसएल-2 लैब) का उद्घाटन किया। लैब पर मौजूद अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि यहां एक बार में 14 सैम्पल की जांच हो सकेगी। जांच के दो घंटे के …

बरेली,अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जूम एप के जरिए जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए बनाई गई लैब (आरटीपीसीआर बीएसएल-2 लैब) का उद्घाटन किया। लैब पर मौजूद अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि यहां एक बार में 14 सैम्पल की जांच हो सकेगी। जांच के दो घंटे के अंदर रिपोर्ट भी आ जाएगी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए इस लैब से काफी फायदा मिलेगा।

तीन दिन के दौरे पर आए नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने कहा कि अधिकारियों को 500 से अधिक सैम्पल हर रोज लेने के निर्देश दिए गए हैं। यहां अभी सैम्पल कम लिए जा रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सैम्पल लेकर जांच की जाए। कोविड-19 अस्पतालों की व्यवस्था में भी सुधार लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी नीतीश कुमार, सीएमओ डा. विनीत शुक्ला, सीडीओ चन्द्र मोहन गर्ग आदि मौजूद रहे। इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने सर्किट हाउस में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शहर विधायक डा. अरूण कुमार, बिथरी विधायक राजेश मिश्रा आदि जनप्रतिनिधों से विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली व अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

संबंधित समाचार