अयोध्या: राज्याभिषेक में झांकियों ने माहौल को बनाया राममय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। श्री बाल रामलीला समिति कोठापार्चा द्वारा प्रभु श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक का कार्यक्रम चौक घंटाघर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों द्वारा संपूर्ण माहौल को राममय कर दिया गया। विशेष आकर्षण के रूप में खाटू श्याम बाबा और हनुमान जी की झांकी रही। मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद लल्लू …

अयोध्या, अमृत विचार। श्री बाल रामलीला समिति कोठापार्चा द्वारा प्रभु श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक का कार्यक्रम चौक घंटाघर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों द्वारा संपूर्ण माहौल को राममय कर दिया गया। विशेष आकर्षण के रूप में खाटू श्याम बाबा और हनुमान जी की झांकी रही। मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद लल्लू सिंह और महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सम्मिलित होकर भगवान श्री राम का राज्याभिषेक करके उनका पूजन-अर्चन और आरती का कार्यक्रम संपन्न कराया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा हम सभी भगवान श्री राम के ही वंशज हैं इसलिए हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि भगवान श्रीराम संपूर्ण समाज को एक साथ लेकर चलने की प्रेरणा देते हैं यदि हम उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करें तो निश्चित रूप से हम पुन: विश्व गुरु बन सकते हैं और इसके लिए हम सबको एक साथ उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रभु श्री राम और माता जानकी सहित लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जीवन त्याग और बलिदान के उच्चतम मापदंडों को प्रदर्शित करता है।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: वजीफे के करीब ढाई हजार फार्मों का अभी नहीं हुआ सत्यापन

संबंधित समाचार