अमेठी: रेलवे फाटक बंद होने की सूचना पर ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर काटा हंगामा
मुसाफिरखाना/ अमेठी, अमृत विचार। उतरेटिया-जफराबाद रेलखंड लखनऊ-वाराणसी रूट पर स्थित पांच रेलवे फाटक को स्थाई रूप से बंद करने की सूचना पर पूरे मलिक गांव के सैकड़ों लोगों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।मंगलवार को पूरे मलिक गांव रेलवे फाटक के बंद होते ही बड़ी तादाद में महिलाएं व बच्चे रेलवे …
मुसाफिरखाना/ अमेठी, अमृत विचार। उतरेटिया-जफराबाद रेलखंड लखनऊ-वाराणसी रूट पर स्थित पांच रेलवे फाटक को स्थाई रूप से बंद करने की सूचना पर पूरे मलिक गांव के सैकड़ों लोगों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।मंगलवार को पूरे मलिक गांव रेलवे फाटक के बंद होते ही बड़ी तादाद में महिलाएं व बच्चे रेलवे लाइन पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। गेटमैन की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर रेलवे ट्रैक खाली कराया।
मंगलवार की सुबह 10 बजे के लगभग मुसाफिरखाना-शिवनगर के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या एल-सी/105,104,101,109 को स्थाई रूप से बंद करने की कवायद में रेलवे सुरक्षा के अधिकारियों ने काउंसलिंग शुरू किया तो फाटक से आवागमन रोक दिया गया। फाटक बंद होने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पूरे मलिक स्थित फाटक पर आ धमके।अचानक रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों के धरने की सूचना केविन संख्या -105 पर तैनात गार्ड राजकरन सिंह ने स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर जीआरपी इंस्पेक्टर सुलतानपुर राधेश्याम शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया।
ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन पर भनौली ग्राम प्रधान हुसैन हैदर ने पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराते हुए घर लौटाया।
इस बाबत जीआरपी इंस्पेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अभी रेलवे फाटक बंद करने की कवायद में रेलवे के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा काउंसिलिंग की जा रही है।अभी फाटक बंद नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-अयोध्या: राज्याभिषेक में झांकियों ने माहौल को बनाया राममय
