मथुरा: नगर निगम के संभव दिवस में आईं 10 शिकायतें, चार का निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। शासन के निर्देश पर नगर निगम में प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘संभव’ दिवस आयोजित होता है। नगर आयुक्त स्वयं अपनी टीम के साथ प्रत्येक मंगलवार को पीड़ितों की शिकायतों का समाधान करते हैं। इस बार नगर आयुक्त की …

मथुरा, अमृत विचार। शासन के निर्देश पर नगर निगम में प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘संभव’ दिवस आयोजित होता है। नगर आयुक्त स्वयं अपनी टीम के साथ प्रत्येक मंगलवार को पीड़ितों की शिकायतों का समाधान करते हैं। इस बार नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

ये भी पढ़ें- मथुरा: मूसलाधार बारिश ने आशियाने को किया क्षतिग्रस्त, पांच लोग घायल

सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को संभव दिवस आयोजित होता है। आज दोपहर तक 10 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से चार का मौके पर समाधान कर दिया गया। जबकि छह समस्याओं के समाधान के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतों में बिजली, पानी, सड़क, जलभराव एवं सफाई की शिकायतें प्रमुख होती है। इनका तत्काल समाधान करा दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- मथुरा: कोसीकलां में ईद मिलादुन्नबी पर निकला बारावफात का जुलूस

 

संबंधित समाचार