बलिया: जेपी की जयंती पर सीएम योगी ने विपक्षियों पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। लोक नायक जयप्रकाश की जयंती पर आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बलिया में थे। जहां उन्होंने सिताबदियारा में आयोजित कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि जेपी और लोहिया के नाम पर राजनीति करने वालों ने राजनीति का अपराधीकरण किया। इसका परिणाम बिहार जैसा अच्छी बौद्धिक संपदा …

बलिया, अमृत विचार। लोक नायक जयप्रकाश की जयंती पर आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बलिया में थे। जहां उन्होंने सिताबदियारा में आयोजित कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि जेपी और लोहिया के नाम पर राजनीति करने वालों ने राजनीति का अपराधीकरण किया। इसका परिणाम बिहार जैसा अच्छी बौद्धिक संपदा वाला राज्य आज भी भुगत रहा है। बिहार के नौजवान को जब भी मौका मिला, उसने अपना लोहा मनवाया है।

योगी ने कहा कि मां गंगा और मां सरयू का आशीर्वाद इस क्षेत्र को प्राप्त है। यहां प्रतिवर्ष बाढ़ के बावजूद इस भूमि में पैदा हुए लोगों में जुझारूपन दिखता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में चले आंदोलन में देश के साथ पूरे बिहार ने हिस्सा लिया।

सरकार से बाहर रहकर जिन महापुरुषों ने स्वतन्त्र भारत में अपने चिंतन से आगे बढ़ाया, उनमें जेपी अग्रणी थे। लोकतंत्र को कुचलने का जब कार्य हुआ तो बिहार कैसे शांत रह सकता था। सबसे पहले बलिया की आजादी का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र के प्रति जितना सजग बिहार है, वह अभूतपूर्व है। देश की आजादी के बाद सबसे बड़ा आंदोलन जेपी ने किया।

मोदी सरकार जेपी के सपने को साकार कर रही है। उज्ज्वला योजना का हवाला देते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में समाज के हर तबके के हितों के लिए बिना भेदभाव के कार्य हो रहा है।

ये भी पढ़ें-आवाजाही ठप : बारिश से छोटी नदियां व नाले उफान पर

संबंधित समाचार