बरेली: भोजीपुरा के जंगल में मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार
बरेली,अमृत विचार। पशु कटान की सूचना पर जंगल में पुलिस ने दबिश दी। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जबावी कार्रवाई की तो एक बदमाश के पांव में गोली लगी और वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। …
बरेली,अमृत विचार। पशु कटान की सूचना पर जंगल में पुलिस ने दबिश दी। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जबावी कार्रवाई की तो एक बदमाश के पांव में गोली लगी और वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।
भोजीपुरा के मुरारपुर के जंगल में शुक्रवार की रात पशुकटान हो रहा था। इसकी जानकरी जब भोजीपुरा पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही पशुतस्करों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों पर गोली चलाई। पुलिस की गोली एक तस्कर के पांव में लगी और वह गिर पड़ा। जबकि उसका साथी पुलिस पर गोली चलाता हुआ जंगल से भागने में कामयाब रहा।
पकड़े गए तस्कर का नाम बड़े उर्फ नदीम पुत्र रईस उर्फ चवन्नी निवासी अलीनगर है। उसने फरार साथी का नाम आरिफ बताया। आरिफ उसके गांव का ही रहने वाला है। पुलिस को नदीम के पास से तमंचा भी मिला है। पुलिस ने मौके से पेड़ से बंधे हुए दो पशु भी बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
“जंगल में पशुकटान की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो तस्करों ने टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।” -डा. संसार सिंह, एसपी देहात
