चित्रकूट: तालाब में नहाने गए दो मासूम डूबे, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। सरधुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसेन में तालाब में नहाते समय दो बच्चे गहराई की थाह न पा सके और डूब गए। पुलिस और परिजनों ने मशक्कत के बाद इनको निकाला और अस्पताल ले गए, जहां परिजनों ने इनको मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों के घरों में रोनापीटना मच गया। दर्दनाक …

चित्रकूट, अमृत विचार। सरधुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसेन में तालाब में नहाते समय दो बच्चे गहराई की थाह न पा सके और डूब गए। पुलिस और परिजनों ने मशक्कत के बाद इनको निकाला और अस्पताल ले गए, जहां परिजनों ने इनको मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों के घरों में रोनापीटना मच गया।

दर्दनाक घटना मंगलवार दोपहर की है। सुरसेन निवासी बरमदेव मिश्र का बेटा शिवांश (10) विनोद रैकवार के बेटे आशीष (8) के साथ देवखरी तालाब नहाने गया था। दोनों देर तक घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। थानाध्यक्ष सरधुआ प्रवीण कुमार सिंह को भी सूचना दी। मौके पर पुलिस के अलावा ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र मिश्र, समाजसेवी सत्यवीर सिंह व ऋषभ सिंह आदि पहुंच गए। तालाब के पास कपड़े मिलने से इनको तालाब में ढूंढा गया तो बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला गया। परिजन इनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉ. दीपक कुमार यादव ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, उप जिलाधिकारी प्रमोद झां के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल रामसुमिर मिश्रा ने गांव में घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष सरधुआ प्रवीण कुमार सिंह ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय कर्वी भेजा।

ये भी पढ़ें-बाजपुूर: पुलिस का रौब दिखाकर अपने अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करवा लिया

संबंधित समाचार