दहशत कायम : वन विभाग की टीम ने कहा- तेंदुआ नहीं लकड़बग्घा के पंजों के हैं निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर। बिधनू घाटूखेड़ा गांव में तेंदुए की दहशत अभी भी बरकरार है। मंगलवार दोपहर वन विभाग क्षेत्राधिकारी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने कीचड़ में बने पंजों के निशान की जांच की जिसके बाद लकड़बग्घा होने की पुष्टि की। ग्रामीण वन विभाग की जांच से संतुष्ट नहीं हुए। जिसपर टीम लौट …

अमृत विचार, कानपुर। बिधनू घाटूखेड़ा गांव में तेंदुए की दहशत अभी भी बरकरार है। मंगलवार दोपहर वन विभाग क्षेत्राधिकारी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने कीचड़ में बने पंजों के निशान की जांच की जिसके बाद लकड़बग्घा होने की पुष्टि की। ग्रामीण वन विभाग की जांच से संतुष्ट नहीं हुए। जिसपर टीम लौट गई।

घाटूखेड़ा गांव में रविवार रात एक तेंदुआ की दहशत फेल गई। गांव के जसराम यादव ने दरवाजे पर तेंदुआ को देख शोर मचाया। जिसके बाद बरामदे में तख्त पर बैठे आधा दर्जन लोगों ने तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। जिस पर तेंदुआ ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिस पर सभी लोग आनन फानन शोर मचाते हुए भागने लगे। भगदड़ में जसराम और अमृत यादव गिरने से घायल हो गए। ग्रामीणों दौड़ाने पर तेंदुआ जंगल की ओर लौट गया।

दो दिनों में दो बकरी को शिकार बनाने की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों ने फिर से पुलिस और वन विभाग को तेंदुए की जानकारी दी। जिसके बाद मंगलवार दोपहर वन विभाग क्षेत्राधिकारी जकी अहमद की अगुवाई में वन दारोगा गुरुनारायण और वन रक्षक सुधीर शुक्ला गांव पहुंचे। टीम ने कीचड़ बने पंजों के निशान की फोटो खींचने के साथ दोनों गांवों के ग्रामीणों से बात की।

लकड़बग्घा के निशान

टीम ने पंजों के निशान को देख तेंदुआ होने की बात को नकार दिया। कहा कि पैरों के निशान लकड़बग्घा के हैं। जिसपर गांव के जसराज, कल्लू यादव, अजीत चौधरी, शिवम यादव, समेत एक दर्जन ग्रामीणों ने खुद पास से तेंदुआ को देखने की बात कही। जिसपर टीम लौट गई। शाम के बाद फिर से वन विभाग की टीम गांव पहुंची है और तेंदुआ के चिन्हों को ट्रैस करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-: Kanpur Leopard Attack : ग्रामीणों पर तेंदुआ का हमला, भगदड़ में दो घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव