आगरा: मुस्लिम कब्रिस्तान में नहीं बना सकेंगे पक्की कब्र, एडवांस प्लाट लेने पर भी लगी रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले के मुस्लिम कब्रिस्तानों में जगह की कमी से बड़ा संकट पैदा हो गया है। नए कब्रिस्तानों के लिए जगह न मिलने से समाज ने कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। कब्रिस्तान कमेटी ने अहम फैसले में पक्की कब्र बनाने पर रोक लगा दी है। नियम बनाया जा रहा है कि …

आगरा, अमृत विचार। जिले के मुस्लिम कब्रिस्तानों में जगह की कमी से बड़ा संकट पैदा हो गया है। नए कब्रिस्तानों के लिए जगह न मिलने से समाज ने कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। कब्रिस्तान कमेटी ने अहम फैसले में पक्की कब्र बनाने पर रोक लगा दी है। नियम बनाया जा रहा है कि कोई दीवार या निर्माण कार्य कराना हो, तो इसके लिए कमेटी, वक्फ बोर्ड और डीएम की अनुमित लेनी होगी। साथ ही कब्र के लिए एडवांस में जगह देने पर भी रोक लगा दी गई है।

कब्रिस्तानों में अब जगह नहीं बची है, इस कारण मुर्दों को दफनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पहले बहुत से लोग कब्रों को पक्का कर देते थे लेकिन अब कब्रिस्तानों में ऐसा करने पर रोक लगा दी गई है। अब ऐसा करने वालों को रोका जा रहा है। कहा जा रहा है कि बहुत से लोग कब्र पर पत्थर लगाने के नाम पर कब्र पक्का करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों को सख्ती से रोका जा रहा है।

ये भी पढ़ें-लखनऊ: आज भी तेज बारिश के आसार, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

संबंधित समाचार