मिशन गुजरात: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की गौरव यात्रा की शुरुआत, बोले- ये भारत के गौरव को भव्य करने वाली यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेहसाणा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को गुजरात के मेहसाणा पहुंचे। नड्डा ने झंडी दिखाकर गौरव यात्रा की शुरुआत की। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये गौरव यात्रा कोई भारतीय जनता पार्टी की गौरव यात्रा नहीं है, ये …

मेहसाणा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को गुजरात के मेहसाणा पहुंचे। नड्डा ने झंडी दिखाकर गौरव यात्रा की शुरुआत की। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये गौरव यात्रा कोई भारतीय जनता पार्टी की गौरव यात्रा नहीं है, ये गौरव यात्रा सिर्फ गुजरात की गौरव यात्रा नहीं है, ये गौरव यात्रा भारत के गौरव को भव्य करने वाली गौरव यात्रा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि यह हम सब लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि जो देश को दुनिया के नक्शे पर स्थापित करने के लिए,
आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए, विकसित भारत बनाने के लिए, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। सबको साथ लेकर चलने वाला भारत, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे छलांग लगा रहा है। उस गौरव यात्रा की गंगोत्री गुजरात है।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने भाई को भाई से लड़ाया, इलाके को इलाके से लड़ाया, जहां पानी चाहिए था वहां पानी नहीं दिया, विकास की यात्रा को अटकाया, भटकाया, लटकाया। आज ये खुद लटके और भटके हुए हैं। महात्मा गांधी को याद करें तो गुजरात की धरती याद आती है,सरदार पटेल को याद करें, जिन्होंने भारत को एकता के सूत्र में बांधा, तो गुजरात की धरती को याद करते हैं। भारत को आधुनिक भारत बनाते हुए दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया, तो गुजरात को धरती को याद करते हैं।

ये भी पढ़ें : Mission Gujarat: गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे नड्डा, शशि थरूर का भी गुजरात दौरा

संबंधित समाचार