अमेरिका में दो दिन मनाई जाएगी दीपावली, राष्ट्रपति जो बाइडेन व्हाइट हाउस में तो डोनाल्ड ट्रंप निजी रिजॉर्ट में करेंगे आतिशबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में दीपावली मनाएंगे, जबकि उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में 21 अक्टूबर को यह त्योहार मनाने की योजना है। बाइडेन की भारतीय अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों और उनके प्रशासन के सदस्यों के साथ दीपावली मनाने की योजना है। …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में दीपावली मनाएंगे, जबकि उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में 21 अक्टूबर को यह त्योहार मनाने की योजना है। बाइडेन की भारतीय अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों और उनके प्रशासन के सदस्यों के साथ दीपावली मनाने की योजना है।

प्रथम महिला जिल बाइडन भी 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में होने वाले इस उत्सव में शामिल होंगी। व्हाइट हाउस में दीपावली के जश्न से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी गई है। इस बीच, रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन (आरएचसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि ट्रंप अपनी पार्टी के सदस्यों और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं के साथ 21 अक्टूबर को अपने मार-ए-लागो रिज़ॉर्ट में दीपावली मनाएंगे। आरएचसी के शलभ कुमार ने बताया कि चार घंटे तक इस पर चर्चा की गई। ट्रंप की टीम आतिशबाजी करने की योजना भी बना रही है।

ये भी पढ़ें:- आंग सान सू की भ्रष्टाचार के दो और मामलों में दोषी करार, अब जेल में बिताने होंगे 26 साल

संबंधित समाचार