लखनऊ: मुलायम सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग, सपा नेता ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
लखनऊ, अमृत विचार। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को भारत-रत्न देने की मांग की गयी है। इस आशय का एक पत्र समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आईपी सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा है। आईपी सिंह ने अपने पत्र में लिखा, “नेता जी के गोलोकगमन से पूरा देश शोकाकुल है। सभी में निराशा का भाव …
लखनऊ, अमृत विचार। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को भारत-रत्न देने की मांग की गयी है। इस आशय का एक पत्र समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आईपी सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा है।
आईपी सिंह ने अपने पत्र में लिखा, “नेता जी के गोलोकगमन से पूरा देश शोकाकुल है। सभी में निराशा का भाव है। ऐसे में उनके चाहने वाले और समाजवादी विचारधारा के हर सिपाही की भावनाओं को ध्यान रखते हुए नेता जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की जानी चाहिए। धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव वो नाम है जो ‘भारत रत्न’ की शोभा बढ़ाने का काम करेगा।”
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और सीनियर लीडर आई पी सिंह ने पत्र में लिखा है ”विगत सोमवार को समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का समापन हो गया। देश ने अपने सबसे प्रिय नेता आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव को खो दिया। एक ऐसा नेता जिसका जीवन ही संघर्ष का दूसरा नाम है। एक ऐसा व्यक्तित्व जिसने सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी और अपना सर्वस्व व राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया। समाजवादी विचारधारा के हर सिपाही की भावनाओं को ध्यान रखते हुए नेता जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की जानी चाहिए।धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव नाम है जो भारत रत्न की शोभा बढ़ाने का काम करेगा।”
ये भी पढ़ें-इटावा: अखिलेश यादव और परिजनों ने निभाई अंतिम संस्कार के बाद की परंपरा
