बरेली: घटतौली के विरोध में कोटेदार की पत्नी ने किया तराजू से हमला, पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी
बरेली, अमृत विचार। घटतौली का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया कोटेदार की पत्नि ने युवक पर तराजू से हमला कर दिया। किसी तरह वह जान बचा कर भागा। उसने थाने में आरोपी कोटेदार और उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। ये भी पढ़ें:-बरेली: नारकोटिक्स विभाग पर युवक ने लगाए गंभीर आरोप, …
बरेली, अमृत विचार। घटतौली का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया कोटेदार की पत्नि ने युवक पर तराजू से हमला कर दिया। किसी तरह वह जान बचा कर भागा। उसने थाने में आरोपी कोटेदार और उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है।
ये भी पढ़ें:-बरेली: नारकोटिक्स विभाग पर युवक ने लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी से की शिकायत
थाना बारादरी क्षेत्र के हरूनगला के रहने वाले सचिन कश्यप ने बताया बुधवार की सुबह जब अपने क्षेत्र के कोटेदार की दूकान पर 4 यूनिट राशन लेने गया था। आरोप है कोटेदार ने 20 किलो गल्ला देने के बदले उसको 18किलो गल्ला दिया। जब इसका विरोध किया तो कोटेदार की पत्नी ने तराजू से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित जान बचाकर भागा और इसकी शिकायत पुलिस से की फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
ये भी पढ़ें:-बरेली: आर्थिक तंगी जूझ रहे शख्स ने की आत्महत्या, बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
