पंजाबी कुड़ी पर आया डीजे वाले बाबू का दिल, डेट कर रहे हैं बादशाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। डीजे वाले बाबू अब सिंगल नहीं हैं। रैपर बॉदशाह के दिल में एक पंजाबी कुड़ी ने एंट्री ले ली है। कई साल के बाद बादशाह का दिल एक बार फिर से धड़का है इन दिनों वह पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी को डेट कर रहे हैं। वो भी एक साल से। जो कि अब ये …

मुबंई। डीजे वाले बाबू अब सिंगल नहीं हैं। रैपर बॉदशाह के दिल में एक पंजाबी कुड़ी ने एंट्री ले ली है। कई साल के बाद बादशाह का दिल एक बार फिर से धड़का है इन दिनों वह पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी को डेट कर रहे हैं। वो भी एक साल से। जो कि अब ये बात मीडिया के सामने आ चुकी है।

ये भी पढ़ें:-स्वाति मालीवाल को मिली रेप की धमकी, साजिद खान के खिलाफ उठाया था कदम

कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई थी मुलाकात
ईशा रिखी पंजाबी एक्ट्रेस हैं। बादशाह से इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को पसंद आ गए। दोनों में बातें होने लगी। बात आगे बढ़ी और डेट तक आ पहुंची। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। धीरे-धीरे  दोनों अपने रिश्ते आगे बढ़ा रहे हैं।

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी

घर वालों को भी जानकारी
दोनों के रिश्ते की सबसे खास जो है वो ये है कि दोनों के रिश्ते के बारे में इनके घरवालों को भी जानकारी है। अगर पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की बात करें तों वह जितनीं खूबसूरत हैं उतनी ही स्टाइलिश भी हैं। 2012 से वह फिल्मों में काम कर रही हैं। वहीं 2018 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म नवाबजादे में वह नजर आ चुकी हैं।

बादशाह पत्नी से हो चुके हैं अलग
रैपर बादशाह ने 2012 में क्रिश्चयन लड़की जैस्मीन से शादी के बंधनों में बंधे थे। ईसाई रितिरिवाज से शादी किए थे। दोनों के बीच रिश्ते भी बहुत अच्छे थे। शादी के पांच साल बाद 2017 में दोनों मम्मी-पापा बने जब बेटी ग्रेसी का जन्म हुआ। लेकिन लॉकडाउन में दोनों के रिश्तों के बीच कड़वाहट आ गया। दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। जैस्मीन बेटी को लेकर लंदन चली गई। और बादशाह इंडिया में अकेले रह गए। फिलहाल दोनों एक साथ नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:-गाना ‘किन्ना सोना’ का आया टीजर, कैटरीना की फिल्म फाेनोभूत इस दिन होगी रिलीज

संबंधित समाचार