उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होने की संभावना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरु होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होने की संभावना है। वैश्वक महामारी कोविड 19 की वजह से विधानसभा का सत्र नहीं हो पा रहा था। पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरु होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होने की संभावना है। वैश्वक महामारी कोविड 19 की वजह से विधानसभा का सत्र नहीं हो पा रहा था।
पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विधानसभा का सत्र बुलाये जाने की चर्चा थी। तकनीकी दिक्कतों के चलते ऐसा नहीं किया जाएगा। सत्र तीन से चार दिन का सत्र हो सकता है। उन्हाेंने बताया कि इसका आशय का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल में शनिवार की रात जारी सकुर्लर के जरिए द्वारा लिया गया। सत्र के लिये दिशानिर्देश बाद में तय किए जाएंगे।
विधानसभा सत्र संसद के मानदंडों के अनुसार होगा। सूत्रों ने बताया कि सत्र के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। विधायकों के बैठने के स्थान पर बदलाव होगा। सदन के भीतर सामाजिक दूरी बनाकर सदस्य बैठेंगे। यही नहीं सभा मंडप में ऊपरी मंजिल पर बनी दर्शक दीर्घा में भी कुछ सदस्यों को बिठाया जाएगा। मानसून सत्र के दौरान इस वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पास भी कराया जाएगा। करीब 12 से अधिक विधेयकों के मसौदे को मंजूरी दी जाएगी।
गौरतलब है कि विधानसभा का पिछला विधानसभा सत्र 13 फरवरी को शुरू हुआ था और 28 फरवरी को खत्म हुआ था। इसलिए 28 अगस्त से पहले सत्र बुलाया जाना आवश्यक है।
