हमीरपुर: घर में घुसकर महिला से दबंग ने की छेड़खानी, मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दबंग ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी की। पुलिस से शिकायत करने पर दुष्कर्म करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी विवाहिता ने …

हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दबंग ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी की। पुलिस से शिकायत करने पर दुष्कर्म करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि आठ अक्तूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने घर में सो रही थी, तभी गांव का राजन सिंह उर्फ त्रिभुवन सिंह घर में घुसकर आ गया और मुझसे अश्लील बातें करते हुए सीने पर हाथ से दबाने लगा।

पीड़िता ने बताया कि उसके विरोध करने पर धमकी और गाली देने लगा। जिसपर शोर मचाया तो पति और सास आ गए। जिसके बाद आरोपी दुष्कर्म करने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजन सिंह के विरुद्ध धारा 354 ख, 452, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें… मुरादाबाद: डीआईजी की हाईप्रोफाइल क्राइम मीटिंग में थानेदारों के छूटे पसीने

संबंधित समाचार