बरेली: बेंगलुरू के इंजीनियर करेंगे ईवीएम की एफएलसी, निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गैर राज्यों से आईं ईवीएम की स्क्रीनिंग के बाद उनकी फर्स्ट लेबिल चेकिंग (एफएलसी) की जाएगी। इसके लिए बेंगलुरू के इंजीनियर्स की आठ सदस्यी टीम आएगी। नवंबर से दिसंबर के बीच निकाय चुनाव हो सकते हैं। इस बार बिहार, झारखंड व …

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गैर राज्यों से आईं ईवीएम की स्क्रीनिंग के बाद उनकी फर्स्ट लेबिल चेकिंग (एफएलसी) की जाएगी। इसके लिए बेंगलुरू के इंजीनियर्स की आठ सदस्यी टीम आएगी। नवंबर से दिसंबर के बीच निकाय चुनाव हो सकते हैं। इस बार बिहार, झारखंड व तमिलनाडु से चुनाव आयोग के आदेश पर ईवीएम आई हैं। ईवीएम मंडी समिति के गोदाम में रखी हुई हैं। इन दिनों स्क्रीनिंग हो रही है। स्क्रीनिंग के बाद ईवीएम की एफएलसी की जाएगी। बेंगलुरू के इंजीनियर 20 अक्टूबर को जिले में आ जाएंगे। टीम अपने सॉफ्टवेयर से मशीनों की जांच कर उनका संचालन देखेगी। संचालन के दाैरान जो मशीन सही होगी, उसे रखा जाएगा और जो काम नहीं करेगी उसे अलग किया जाएगा।

बूथ से तय होगा कितनी ईवीएम की जरूरत

चुनाव में इस बार कितनी ईवीएम की जरूरत पड़ेगी। यह अभी कह पाना मुमकिन नहीं है। अभी बूथ तय नहीं हो सके हैं। बूथ तय होने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि कितनी ईवीएम की चुनाव में जरूरत पड़ेगी।

ये भी पढ़ें – बरेली: फर्जी दरोगा और सीओ बनकर महिला से ठगे 1.20 लाख, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

संबंधित समाचार