आत्मघाती कदम : पत्नी व बच्चों को पीटने के बाद पति ने की खुदकुशी
अमृत विचार, फर्रुखाबाद। घर में विवाद होने पर युवक ने पत्नी और बच्चों को पीट कर घस से निकाल दिया। कुछ देर बाद घर में वह खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। पुलिस ने सुबह शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम कराया। कमालगंज के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी रत्नेश कुमार (45), पत्नी रीनादेवी व तीन …
अमृत विचार, फर्रुखाबाद। घर में विवाद होने पर युवक ने पत्नी और बच्चों को पीट कर घस से निकाल दिया। कुछ देर बाद घर में वह खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। पुलिस ने सुबह शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम कराया।
कमालगंज के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी रत्नेश कुमार (45), पत्नी रीनादेवी व तीन बच्चों के साथ किराये के मकान पर रहता था। मंगलवार शाम को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साएं रत्नेश ने पत्नी और बच्चों को पिटाई कर दी। सभी को घर से बाहर निकाल दिया।
घर के बेसमेंट में रस्सी का फंदा बनाकर खुद फांसी पर लटक गया। रात में पत्नी ने खिड़की से घर के अंदर देखा, तो पति रत्नेश फंदे पर लटके दिखाई दिए। यह देखकर वह चिल्लाकर रोने लगी। आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी पर रीना देवी की मां मिथिलेश कुमारी व पिता हाकिम सिंह आए। परिजन रात भर बिलखते रहे। बुधवार सुबह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
यह भी पढ़ें:- खुदकुशी : जिले में दो लोगों ने फंदा लगाकर दी जान
