बरेली: टपक रहे रेल आवास, कार्यालयों में टूट रही फाल्स सीलिंग, जर्जर आवासों की वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। बारिश ने जंक्शन पर इंजीनियरिंग विभाग के कार्यों की पोल खोल दी है। एक ओर जहां रेलवे कालोनी के आवास टपक रहे हैं तो दूसरी तरफ जंक्शन पर किसी न किसी कार्यालय की फाल्स सीलिंग सीलन की वजह से टूट कर गिर रही है। रविवार को सामूहिक शयन कक्ष की फाल्स सीलिंग …
बरेली, अमृत विचार। बारिश ने जंक्शन पर इंजीनियरिंग विभाग के कार्यों की पोल खोल दी है। एक ओर जहां रेलवे कालोनी के आवास टपक रहे हैं तो दूसरी तरफ जंक्शन पर किसी न किसी कार्यालय की फाल्स सीलिंग सीलन की वजह से टूट कर गिर रही है। रविवार को सामूहिक शयन कक्ष की फाल्स सीलिंग टूट कर गिर गई थी। वहीं बुधवार को टीटीई कार्यालय में फाल्स सीलिंग गिरने के दौरान सीआईटी बाल-बाल बचे। समय रहते इंजीनियरिंग विभाग द्वारा न तो रेल आवासों की मरम्मत कराई और न ही कार्यालयों में आने वाली सीलन को लेकर कोई ठोस कदम उठाया।
ये भी पढ़ें – बरेली: एनसीसी के लिए बालिकाओं का हुआ चयन
दरअसल, जंक्शन स्थित नार्थ रेलवे कालोनी में लगभग 100 रेल आवास बने हैं। इनमें से रेलवे अस्पताल की ओर बने आवास टपक रहे हैं। इनकी मरम्मत कराई गई और न ही पेंट। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि रेल आवासों की छत बुरी तरह टपक रही है। 20 से 25 रेल आवास तो ऐसे हैं जिनकी छत पर मरम्मत का काम किया जाना था जिसे नहीं किया गया।
नतीजा यह हुआ कि बरसात में यह रेल आवास टपकने लगे। नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष मुशर्रफ खान ने बताया कि इस संबंध में एडीईएन से बात की गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया था, मगर अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। वहीं जंक्शन पर आए दिन भवनों में लगी फाल्स सीलिंग टूटकर गिर रही है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि यह कार्य आईओडब्ल्यू द्वारा किया जाता है, इसलिए उनको सूचना दे दी गई है। किसी अधिकारी या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें – बरेली: एकल उपयोग प्लास्टिक व ई-कचरा किया गया एकत्रित, 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
