बरेली: आवास निर्माता फर्म और बैंक अनुबंध करेंगे, मिलेगा आसानी से कर्जा
बरेली, अमृत विचार। शहरी क्षेत्र में बन रहे प्रधानमंत्री आवास के लिए आवंटियों को बीडीए लोन भी दिलाने की व्यवस्था करेगा। बीडीए वीसी के साथ उनके कक्ष में बैंक मैनेजरों से हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया कि आवास निर्माता फर्म द्वारा बैंक की शर्तों को स्वीकार करते हुए अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर …
बरेली, अमृत विचार। शहरी क्षेत्र में बन रहे प्रधानमंत्री आवास के लिए आवंटियों को बीडीए लोन भी दिलाने की व्यवस्था करेगा। बीडीए वीसी के साथ उनके कक्ष में बैंक मैनेजरों से हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया कि आवास निर्माता फर्म द्वारा बैंक की शर्तों को स्वीकार करते हुए अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद आवंटियों को संबंधित बैंक से आसानी से ऋण मिल सकेगा।
शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण निजी फर्म द्वारा किया जा रहा है। इन भवनों पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को बीडीए वीसी कक्ष में शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, एक्सिस बैंक, कैनरा बैंक आदि बैंकों के प्रबंधक बैठक में शामिल हुए।
बैंक प्रबंधकों ने आश्वासन दिया है आवास निर्माता फर्म द्वारा ट्राई पार्टी एग्रीमेंट करते हुए जमानत ली जाती है तो बैंकों को ऋण प्रदान करने में आपत्ति नहीं है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने आगे आकर कहा कि वह 300 लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने और पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा 200 लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए एक मानक अनुबंध पत्र तैयार कर प्राधिकरण को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटियों को ऋण देने में जो कठिनाई आ रही थी, उसका समाधान कर दिया गया है। वीसी बीडीए जोगिन्दर सिंह, सचिव योगेन्द्र कुमार, अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित, अधिशासी अभियंता आशु मित्तल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें – बरेली: तस्कर फैय्याज की तिमंजिला आलीशान कोठी समेत 2.67 करोड़ की संपत्ति जब्त
