बहराइच: छह मौतों के बाद भी नहीं जागा बिजली महकमा, प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले भग्गड़वा मासूपुर गांव में नौ अक्टूबर को बारावफात जुलूस के दौरान करंट की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी अभी तक बिजली विभाग की ओर से न मौके का मुआयना किया गया है और न ही तार को ऊंचा किया गया है। इससे …

अमृत विचार, बहराइच। जिले भग्गड़वा मासूपुर गांव में नौ अक्टूबर को बारावफात जुलूस के दौरान करंट की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी अभी तक बिजली विभाग की ओर से न मौके का मुआयना किया गया है और न ही तार को ऊंचा किया गया है। इससे नाराज गुरुवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। सभी ने प्रदर्शन करते हुए डीएम से कार्य वाई की मांग की।

नानपारा कोतवाली के ग्राम पंचायत मासूपुर के मजरा भग्गड़वा में नौ अक्टूबर को बारावफात का जुलूस निकाला गया था। रात तीन बजे जुलूस के दौरान एचटी लाइन की चपेट में ठेलिया आ गया था। करंट की चपेट में आकर तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इससे पूर्व आठ मवेशियों की करंट लगने से मौत हो गई थी। लेकिन अभी तक बिजली महकमा नींद से नहीं जागा है।

अभी तक न तार ऊंचा किया गया है और न ही कोई मौके का मुआयना करने गया है। जबकि तार नीचा होने से कभी भी हादसा हो सकता है। इसको लेकर गुरुवार को ग्राम प्रधान अमीरूल की अगुवाई में काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। सभी ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि तार को ऊंचा कराया जाए। इस दौरान बलदेव प्रसाद, मोहम्मद मतीन, इरफान अहमद, बच्चाराम, बछराज समेत अन्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें… बहराइच: 6 नवंबर को जिले में आयोजित होगी राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा

संबंधित समाचार