UP Lekhpal Result 2022: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित, यहां मिलेगी आपको पूरी डिटेल
जिन उम्मीदवारों ने यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा दी थी उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। बता दें ये परीक्षा 31 जुलाई 2022 को हुई थी। अब इसके रिजल्ट पर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, …
जिन उम्मीदवारों ने यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा दी थी उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। बता दें ये परीक्षा 31 जुलाई 2022 को हुई थी। अब इसके रिजल्ट पर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। अब लगता है उनके इंतजार का दौर खत्म होने वाला है।
ये भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय ने दिया च्वॉइस फिलिंग का एक और मौका, छात्रों को बड़ी राहत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब यूपी लेखपाल के रिजल्ट के लिए अभ्यर्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उम्मीद है कि रिजल्ट इसी हफ्ते जारी हो जाएगा। हालांकि, अब तक इस पर कोई तय तारीख नहीं बताई गई है। अभ्यर्थी भी अब सोशल मीडिया पर रिजल्ट में हो रही देरी पर अपना गुस्सा दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि सरकार जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित करे।
आपके ये बता दें कि रिजल्ट आने के बाद आप अपने नतीजे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद जैसे ही आप इस वेबसाइट पर जाएंगे आपको वहां एक यूपी राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोलनंबर भरना है और फिर आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
बता दें उत्तर प्रदेश में लेखपाल की भर्ती के लए 31 जुलाई को कुल 8085 पदों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर के 2 बजे तक परीक्षा हुई थी। यह परीक्षा कानपुर, लखनऊ, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी सहित 12 केंद्रों पर आयोजित हुई थी।
ये भी पढ़ें-लखनऊ विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश: सीट अलॉटमेंट जारी, गुरुवार को छात्र देख सकेंगे पोजीशन
