कानपुर: जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो युवक पांडु नदी में डूबे
कानपुर, अमृत विचार। पनकी थानाक्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी मना कर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक पांडु नदी में बह गए। युवक अस्थाई पुल को पार करते समय नदी में जा गिरे। दोनों ही युवक साउथ क्षेत्र में रहने वाले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता हुए दोनों युवकों …
कानपुर, अमृत विचार। पनकी थानाक्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी मना कर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक पांडु नदी में बह गए। युवक अस्थाई पुल को पार करते समय नदी में जा गिरे। दोनों ही युवक साउथ क्षेत्र में रहने वाले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता हुए दोनों युवकों की तलाश कर रही है। पुल के पास ही झाड़ियों में फंसी बाइक मिली है।
शहर के ढकना पुरवा निवासी 22 वर्षीय तौफीक न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में मोबाइल की दुकान चलाता है। उसका 21 वर्षीय दोस्त जूही निवासी सलमान बाइक रिपेयरिंग का काम करता है। बुधवार शाम तौफीक सलमान के साथ पनका बहादुर नगर अपने मित्र विजय उपाध्याय के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। देर रात बाइक से दोनों वापस लौट रहे थे।
जल स्तर बढ़ने से पांडु नदी पर बने अस्थाई पुल के ऊपर से इन दिनों पानी बह रहा है। नये पुल से न जाकर दोनों युवक अस्थाई पुल से नदी पार करने लगे। इसदौरान दोनों बाइक समेत बह गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद तलाश शुरू की गई। गुरुवार की सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक बार फिर से दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई है। पनकी पुलिस के मुताबिक गोताखोरों की टीम दोनों युवकों की तलाश कर रही है। दोपहर तक अभी युवक नही मिले हैं।
यह भी पढ़ें…कानपुर: पांडु नदी में गिरे मजदूर का नहीं चला पता, मुलायम सिंह से जुड़े नेता पहुंचने लगे घर
